सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण दौरान रविवार को हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से विकास कार्यों की विस्तृत जानकारियां ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू,शंकर कोरंगा,फरजाना बेगम, किशन सिंह,मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

