Oplus_131072


काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय परगना मजिस्ट्रेट, काशीपुर के न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी
मंदीप सिंह पुत्र स्व. गुरदीप सिंह, निवासी रामपुरा, कुण्डेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। विजय सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, निवासी गुलजारपुर, कुण्डेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। प्रदीप कुमार पुत्र मुनेश कुमार, निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा, कोतवाली आईटीआई, जनपद ऊधम सिंह नगर। शिवम पुत्र संतोष, निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा, कोतवाली आईटीआई, जनपद ऊधम सिंह नगर। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *