काशीपुर। लोअब काशीपुर से रामनगर और रामनगर से काशीपुर आने जाने वाले क्षेत्र के लोगों एवं पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि 2 दिन पूर्व ही 5 जून को 16 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जिस काशीपुर रामनगर रोड का प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था आज उसका निर्माण शुरू हो गया और महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड पर स्थित आर ओ बी के पास निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि काशीपुर रामनगर रोड के खस्ता हाल होने से जनता को पिछले काफी समय से भारी परेशानी हो रही थी। आए दिन होती दुर्घटनाओं के चलते यह सड़क मीडिया की सुर्खियों में थी। क्योंकि महापौर श्री बाली का आवास भी इसी रोड पर है इसलिए वह खुद आए दिन जनता की इस समस्या से रूबरू हो रहे थे और लगातार इस सड़क के निर्माण के प्रयासों मैं लगे हुए थे। उन्होंने बार-बार फोन कर एन एच के अधिकारियों से इस सड़क के निर्माण का न सिर्फ एस्टीमेट बनवाकर भिजवाया बल्कि खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस सड़क के जल्दी से जल्दी बनवाने का वे निरंतर अनुरोध करते रहे । आखिरकार महापौर दीपक बाली के प्रयास रंग लाए और 5 जून को मुख्यमंत्री ने काशीपुर से रामनगर तक की 28 किलोमीटर की इस सड़क को हॉट मिक्स से बनाए जाने का शिलान्यास कर दिया। उस समय लोगों ने सोचा भी नहीं था की निर्माण कार्य इतनी जल्दी शुरू हो जाएगा लेकिन शिला न्यास के दो दिन बाद ही आज 7 जून से निर्माण कार्य शुरू हो गया और महापौर दीपक बाली ने इस कार्य का शुभारंभ किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी जन समस्याओं के निवारण हेतु हर समय प्रयासरत रहते हैं और उन्हीं के स्नेह और आशीर्वाद के चलते इस सड़क का निर्माण कार्य होने जा रहा है। श्री बाली ने काशीपुर व रामनगर नगर क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री धामी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी पार्षद दीपा पाठक तथा सड़क निर्माण कार्यदायी कंपनी के मलिक एसके चौहान मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
