दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता की।
श्री अजय भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों, साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी। श्री भट्ट ने कहा कि हमें देश की न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास है। सत्य तथ्यों के आधार पर सामने आएगा और न्याय सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दोषी या निर्दोष मानने का निर्णय केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों के हितों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर उनका पक्ष रखने और सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्षता के साथ जांच कर सत्य को सामने लाएंगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *