Oplus_131072

देहरादून/काशीपुर, 5 जून 2026। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस तथा तीन कूटरचित (फर्जी) शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत STF पिछले कई महीनों से बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर उत्तराखंड में दर्ज हुए शस्त्र लाइसेंसों की जांच कर रही है। जांच में बड़ा खुलासा STF की जांच में सामने आया कि नौशाद हुसैन समेत 10 लोगों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद से जारी दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित एक गन हाउस से हथियार खरीदे थे। जब संबंधित लाइसेंसों का सत्यापन जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहांपुर से कराया गया तो पता चला कि इन नामों से कोई लाइसेंस जारी ही नहीं हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि लाइसेंस नंबर अन्य व्यक्तियों के नाम पर आवंटित थे। इसके आधार पर काशीपुर कोतवाली में एफआईआर संख्या 213/2026 दर्ज कराई गई, जिसकी विवेचना के दौरान देर रात संयुक्त ऑपरेशन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी नौशाद हुसैन, निवासी मोहल्ला थाना साबिक, काशीपुर बरामदगी: 30 बोर पिस्टल, 28 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस जतिन कांडपाल, निवासी चामुंडा मंदिर, काशीपुर
बरामदगी: 32 बोर पिस्टल, 18 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस अजीम, मूल निवासी सिंधौली, शाहजहांपुर (उप्र), वर्तमान निवासी काशीपुर बरामदगी: 30 बोर पिस्टल, 19 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस STF का अभियान जारी एसएसपी STF अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच में फर्जी पाए जाने वाले मामलों में लगातार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।
STF ने आम जनता से भी अपील की है कि फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *