Oplus_131072

रूद्रपुर 05 जून, 2026 (सू0वि0)- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, ने जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व व वर्षाकाल में वृह्द पौधारोपड़ अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक चलाया जायेगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्वंय सहायता समूह, स्कूली बच्चों के साथ ही जनसहभागिता होगी। इस दौरान उन्होने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल निगम सुनील जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, जिला पंचायतरात अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, तहसीलदार निदेश कुटौला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *