Oplus_131072

ररुद्रपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) रुद्रपुर में एक दिवसीय निशुल्क बाल हृदय रोग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल की अध्यक्षता एवं एसीएमओ/एनएचएम डॉ. डी. पी. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कैंप में नारायणा हॉस्पिटल गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता एवं डीईआईसी रुद्रपुर की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुधा मिश्रा द्वारा बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान हृदय रोग से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए बच्चों को विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने कैंप में उपस्थित बच्चों एवं उनके परिजनों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में ही गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कैंप में कुल 20 बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा 5 बच्चों का विशेष परीक्षण किया गया तथा बच्चों को निशुल्क इको जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुधा मिश्रा द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मस्यूनी, जिला लेखा प्रबंधक डी. एस. भंडारी, आरबीएसके मैनेजर पूरनमल सहित डीईआईसी स्टाफ के कमलेश मिश्रा, पारुल, चन्द्रवीर, रीमा एवं अंजलि आदि का विशेष सहयोग रहा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *