Oplus_131072

काशीपुर भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत – उत्तराखंड टीम द्वारा महाराणा प्रताप चौक, काशीपुर में शीतल पेयजल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा पेयजल वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राह चलते लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया और मानवता एवं सेवा का संदेश दिया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि बढ़ती गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।संगठन ने सभी समाजसेवियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मानव सेवा के इस प्रकार के पुण्य कार्यों में सहयोग कर समाजहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा बड़ी संख्या में राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों ने शीतल पेयजल सेवा का लाभ प्राप्त किया। महाराणा प्रताप चौराहा काशीपुर
आयोजक: राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत – उत्तराखंड टीम

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *