दिल्ली स्थित निवास स्थान पर आज चंद्रशेखर आजाद से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवाओं और पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान पिथौरागढ़, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और काशीपुर सहित कई क्षेत्रों से आए युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से संगठन को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह बहुत जल्द उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं और अपने लोगों के बीच पहुंचकर संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ें और जमीन स्तर पर काम करें। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रकार का शोषण या अन्याय हो, वहां आवाज बुलंद की जाए और बूथ सेक्टर कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाए, ताकि आने वाले समय में पार्टी का प्रत्याशी विधानसभा तक पहुंच सके। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रभारी गौरी शंकर उपासक ने कहा कि प्रदेश में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड प्रभारी सत्येंद्र कुमार अशोक, प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान को भी गति दी गई और नए सदस्यों की रसीदें काटी गईं। महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काशीपुर और उत्तराखंड के युवा बड़ी संख्या में आपसे मिलना चाहते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
