काशीपुर*

*दिनांक 26/5/2026*आगामी बकरीईद पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस द्वारा काशीपुर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।इस दौरान लोगों को खुले में कुर्बानी न करने, निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *