नितिन नवीन का एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक कई जगहों पर स्वागत किया जा रहा है। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता ढोल, दमाऊ और फूल-मालाएं लेकर पहुंचे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनका स्वागत करने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में वस्त्र पहनकर उनका स्वागत किया। अधिकांश महिलाएं पीली साड़ी और नथ पहनकर आई। नितिन नवीन का एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक कई जगहों पर स्वागत किया जा रहा है। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता ढोल, दमाऊ और फूल-मालाएं लेकर पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक मुख्य चौराहों और स्थान पर जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के फूल मालाओं से स्वागत करने की के लिए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *