काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने 74 लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 6 सड़कों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 1 में पांडे जी के मकान से नरेश त्यागी के मकान तक तथा संलग्न रास्ते में नहर वाली सड़क तक वार्ड नंबर 1 में ही विजय ध्यानी के मकान से अमृतपाल सिंह के मकान तक सैनिक कॉलोनी में नारायण दत्त सती के मकान से संजय कुकरेती के मकान को लेते हुए सुंदरियाल जी के मकान तक भूपेंद्र रावत के मकान से विजय सिंह रावत के मकान को लेते हुए खड़ंजे तक वार्ड 35 में तरनप्रीत सिंह के मकान से कैलाश मनराल के मकान तक तथा वार्ड 32 में चावला स्टूडियो से जावेद के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र की कोई भी सड़क बगैर बने नहीं रहेगी और वह काशीपुर को गड्ढा मुक्त करने के लिए अपने किए गए वायदे के अनुसार दिन-रात लगे हुए हैं । महापौर ने संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया और अपने बीच पहुंचे महापौर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद बीना नेगी मयंक मेहता व पार्षद तबस्सुम के साथ-साथ महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी विपिन अरोड़ा जयदीप ढोंडियाल मंडल महामंत्री बूथ अध्यक्ष ज्योतिर्मय बिष्ट कुंदन बिष्ट संजीव माटा प्रकाश नेगी गौरव अग्रवाल सौरभ अग्रवाल शोभित अग्रवाल ऋषि अग्रवाल अंकुश अग्रवाल मीना अग्रवाल महेंद्र प्रधान प्रताप सिंह बजेटा अरविंद सिंह गांधी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
