देहरादून :- एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान एनएचएआई ने पहाड़ी काटकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया है। एलिवेटेड रोड पहाड़ी क्षेत्र से गुजरती है। इस समय भी चार जगह बड़ी चट्टान हैं जो हादसे का कारण बन सकती हैं। इसलिए पत्थरों को हटाया जाएगा। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर चट्टान से खतरा बने पत्थर और अतिरिक्त मलबे को हटाया जाएगा। इसके अलावा बड़ी चट्टान के हिस्से को भी हटाया जाएगा। इसके लिए 22 मई से आठ जून तक काम होगा। एनएचएआई ने इसके लिए यातायात डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। चट्टान से पत्थर गिरने के डर को देखते हुए एनएचएआई बारिश से पहले ये काम पूरा करेगा। अमर उजाला ने कई बार इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दरअसल, एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान एनएचएआई ने पहाड़ी काटकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया है। एलिवेटेड रोड पहाड़ी क्षेत्र से गुजरती है। इस समय भी चार जगह बड़ी चट्टान हैं जो हादसे का कारण बन सकती हैं। पत्थरों के गिरने की आशंका को देखते हुए एनएचएआई ने पहले संवेदनशील स्थानों पर स्टोन कैचर लगाए थे लेकिन वो पूरी तरह से मजबूत साबित नहीं हुए। इसे देखते हुए अब एनएनचआई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ढलान स्थिरीकरण कार्य करेगा। इसके लिए चट्टान से बड़े पत्थर और अतिरिक्त मलबा हटाकर चट्टान को पीछे किया जाएगा। इसके बाद ढलान की कटाई, मिट्टी को कॉम्पैक्ट और उसे कंक्रीट कर जाली या वनस्पतियों से सुरक्षित किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू होकर काम आठ जून तक चलेगा।

मोहंड के पुराने मार्ग से भी गुजरेंगे वाहन

एलिवेटेड रोड पर काम के चलते एनएचएआई ने रूट भी डायवर्ट किया है। कुछ हिस्से तक दून की ओर से जाने वाले वाहन मोहंड के पुराने मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। इसके अलावा दून की ओर आने वाले वाहनों को दूसरी लाइन से निकाला जाएगा। दिल्ली और सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को डाट काली टनल पार करने के बाद पुराने मार्ग से भेजा जाएगा। यहां से 1.3 किलोमीटर के बाद एलिवेटेड रोड से ही जाना होगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *