काशीपुर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक संपन्न देहरादून विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत सागर एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल ने की। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष संजय कुमार, संगठन मंत्री संदीप कुमार, प्रचार मंत्री हरिकिशन, विधानसभा सदस्य विजयपाल जी तथा ग्राम सभा अध्यक्ष कपिल जी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और युवाओं के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें तथा सेक्टर कमेटियों के गठन में सक्रिय भूमिका निभाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी को विजयी बनाकर देहरादून विधानसभा भेजने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर “जय भीम” के नारों के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

