काशीपुर। शहर में इस बार कतई भी जल भराव ना हो और जनता व व्यापारियों को परेशानी ना हो इसके मद्देनजर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम ने पूरी तरह से कमर कस ली है और शहर के बड़े-बड़े नालों की सफाई का काम शुरू हो गया है। महापौर दीपक बाली ने आज मानपुर रोड पर आर के फ्लोर मिल के पीछे गैबिया नाले की हो रही तली झाड़ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर वासियों से अनुरोध किया कि नाले और नालियों पर यदि उनका कोई अतिक्रमण है तो उसे हटा ले ताकि नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई समस्या न आए अन्यथा नगर निगम न सिर्फ उस अतिक्रमण को खुद हटाएगी बल्कि जरूरत पड़ने पर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
महापौर दीपक बाली स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की टीम के साथ मानपुर रोड पर आरके फ्लोर मिल के पीछे पहुंचे और उन्होंने गैबिया नाले की हो रही सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी बड़े नालो महादेव नहर कलश मंडप वाला नाला नकटिया नाला एवं गैबिया नाले सहित सभी नाली व नालो की तली झाड़ सफाई का अभियान चल रहा है और हमारा प्रयास है कि इस बार जल भराव की समस्या से काशीपुर की जनता को राहत मिले। सफाई के दौरान यदि कहीं अतिक्रमण मिलता है तो उसे नगर वासी खुद हटा ले वरना कुछ लोगों की वजह से पूरे शहर वासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और नगर निगम उस अतिक्रमण को खुद हटाएगा। जो लोग विनम्र अनुरोध के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनसे अतिक्रमण हटाए जाने का जुर्माना भी वसूला जाएगा। महापौर ने कहा कि सफाई का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है और हमारा प्रयास है की बरसात से पूर्व सारी व्यवस्थाएं चाकचौबंद हो जाए फिर भी नगर निगम बरसात के दौरान एक टीम तैयार रखेगा जो इस बात पर निगाहें रखेगी की कही जल भराव तो नहीं हो रहा। नालियों की चौड़ाई बढ़ाई गई है ताकि पानी रुके नहीं साथ ही उन्होंने नगर वासियों से अनुरोध किया कि वह भी सफाई व्यवस्था में अपना पूरा योगदान दे और नाले नालियों में कूड़ा न डालें। महापौर के साथ पार्षद वैशाली गुप्ता रवि प्रजापति अनिल कुमार सादिक हुसैन सुरेश सैनी मयंक मेहता सीमा सागर शाह आलम देव प्रजापति प्रिंस बाली घनश्याम सैनी बीना नेगी रोहित कुमार प्रकाश नेगी अशोक सैनी तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक गणेश प्रसाद, मुकर्रम , इकबाल, चौधरी समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इनके अलावा सचल दल के आकाश के अलावा अवतार सिंह अर्जुन सिंह एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
