देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक वादियों और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। प्रदेश ने देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत है। इससे उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

अक्षय कुमार की मसूरी और लंढौर क्षेत्र में चल रही शूटिंग से भी प्रदेश की खूबसूरत वादियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय पर्यटन, होटल व्यवसाय और अन्य संबंधित क्षेत्रों को भी लाभ मिल सकता है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *