उत्तराखंड विधानसभा का आगामी सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के आयोजन को लेकर विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है। सत्र के सुचारु संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
इस सत्र में प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, धामी सरकार करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। विभिन्न विभागों से बजट संबंधी प्रस्ताव पहले ही मांगे जा चुके हैं। ऐसे में सत्र के दौरान बजट से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर भी नजर रहेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
