धान की उत्पादकता का आकलन करने के लिए स्वयं की कटाई, फसल बीमा और खाद्य नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं आंकड़े
रुद्रपुर, 12 अक्टूबर। जनपद में धान की उत्पादकता का आकलन करने और फसल उपज के आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने सोमवार को तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम कच्ची खमरिया में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काश्तकार जमील अहमद के खेत में पहुंचकर स्वयं धान की फसल काटी और फसल कटाई प्रयोग का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रयोग में 43.52 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट से कुल 30.400 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस प्रयोग के माध्यम से धान की उत्पादकता का आकलन किया जाता है, जिससे फसल उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग शासन के निर्देश पर जनपद, प्रदेश और देशभर में कराए जाते हैं। इन प्रयोगों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग फसल बीमा योजना के निर्धारण तथा खाद्य नीति तैयार करने में किया जाता है। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन का सही आकलन कृषि योजनाओं और किसानों से जुड़ी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
