देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में हुई इस वारदात की वजह मजदूरी के 300 रुपये को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस घटना में बुजुर्ग दंपति रमेश कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर समेत तीन लोगों की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार पिछले करीब दो साल से बुजुर्ग दंपति के घर पर प्लंबिंग का काम करने आता था। घटना वाले दिन काम पूरा होने के बाद मजदूरी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने कथित तौर पर पेचकस से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। इसी दौरान शोर सुनकर पड़ोस में काम करने वाली घरेलू सहायिका तिलया देवी उर्फ शीला मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *