काशीपुर। पोस्ट ऑफिस के सामने बीती रात श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब (रजि.) की ओर से आयोजित पंजाबी रामलीला का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता करते हुए भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रामभक्तों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से समाज को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संदेश मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कलाकारों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा, कांग्रेस नेत्री एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपिका गुड़िया, व्यापारी नेता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पंजाबी समाज के वयोवृद्ध नेता चिम्मनलाल छाबड़ा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने भी आयोजन समिति एवं कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने पंजाबी रामलीला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी ने प्रभु श्रीराम से जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंधवानी, महामंत्री मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सेतिया एवं जयप्रकाश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश सपरा और डायरेक्टर दीपक चावला सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, एनसी बाबा, अलका पाल, हिमांशु अरोड़ा, संजय चतुर्वेदी, पवन कपूर, नवीन अरोड़ा, अनिल डाबर, कांग्रेस नेता जितेंद्र सरस्वती तथा छावनी चिल्ड्रन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा समेत अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
पंजाबी रामलीला के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने एक बार फिर भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था को प्रदर्शित किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
