देहरादून के रायपुर में एक प्लंबर ने बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की की पेचकस से वार कर हत्या कर दी। बुधवार को तीनों शवों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की हत्या में आरोपी प्लंबर राजकुमार ने किस बर्बरता से वारदात को अंजाम दिया, इसका अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। तीनों मृतकों के शरीर पर 30 से अधिक गहरे घाव मिले हैं। छाती और पेट पर किए गए कई वार करीब चार इंच तक गहरे थे। अत्यधिक रक्तस्राव और मल्टीपल इंजरी को मौत का कारण माना गया है।बुधवार को तीनों शवों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को मृतक रमेश कपूर (80), उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) और तिलया देवी उर्फ शीला (48) के शरीर पर पेचकस से किए गए कई वार मिले। सबसे अधिक घाव रमेश कपूर के शरीर पर पाए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी का सबसे पहले रमेश कपूर से ही पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उन पर लगातार पेचकस से हमला कर दिया। रमेश कपूर पर हमला होते देख उनकी पत्नी रजनी कपूर ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी निशाना बना लिया। इसी दौरान पड़ोस के घर में काम कर रही तिलया देवी उर्फ शीला चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची। उसने बुजुर्ग दंपती को बचाने के लिए आरोपी का विरोध किया, लेकिन राजकुमार ने उस पर भी पेचकस से कई वार कर दिए। उसके पेट में भी गहरा घाव मिला। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी घर से निकलकर भागने लगा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पेचकस व एक सोने की चेन बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की भयावहता और आरोपी के लगातार किए गए हमलों की गंभीरता को भी सामने ला दिया है। विष्णुलोक कॉलोनी की घटना के तीनों मृतकों का कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ है। पीएम रिपोर्ट में तीनों मृतकों के शरीर पर कई जगह चोटों का जिक्र है। मामले की जांच कर रही टीमें रिपोर्ट्स का अध्ययन कर रही हैं। पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई गतिमान है। – जया बलोनी, एसपी देहात

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
