बिलारी/मुरादाबाद। ग्राम खबरी अबल, तहसील बिलारी, जनपद मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा कई लोगों को सदस्यता भी दिलाई गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर युवा मंडल उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, युवा मंडल महासचिव मोहम्मद आसिफ, बिलारी नगर अध्यक्ष शाहिद मुल्लाजी, नगर उपाध्यक्ष शकील अहमद, तहसील सचिव इस्तकार, तहसील उपाध्यक्ष मस्ता मुल्लाजी, ग्राम अध्यक्ष खबरी अबल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन तोमर जिंदाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर जिंदाबाद, मंडल अध्यक्ष काशीद हुसैन जिंदाबाद और जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

