भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। उत्तराखंड में राम माधव को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।  भाजपा ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत गौतम को हटाकर वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

दुष्यंत गौतम करीब छह साल तक उत्तराखंड के प्रभारी रहे। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवाद के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। पार्टी के इस बदलाव को वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के जरिए उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में और सक्रिय करने पर जोर रहेगा। इधर, भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया और संचार से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए हैं। सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *