Oplus_131072


काशीपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के घोषित परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव तथा लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम सामने आने के बाद काशीपुर निवासी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलीगढ़ एवं गढ़वाल मंडल के पूर्व विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वेद प्रकाश विद्यार्थी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रतिनिधियों का चयन किया है। उन्होंने निर्वाचित अध्यक्ष यश डबास, सचिव रिया छावड़ी, संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह तथा उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और देश की एकता-अखंडता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
वेद प्रकाश विद्यार्थी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को पुनः शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया पूर्व विभाग संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदअलीगढ़ एवं गढ़वाल मंडल
काशीपुर महानगर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *