जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। देहरादून में अधिकारियों और संबंधित कार्मिकों को जनसंख्या गणना के काम को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया।
जनगणना-2027 के दूसरे चरण में एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और संबंधित कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पूरा कर लिया गया।

जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है और करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा रहेगी। अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए, जिससे घर-घर जाकर गणना का कार्य सुगमता से हो सके। प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारी, 23 सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और अन्य कार्मिक शामिल हुए। अधिकारियों ने जनगणना की प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *