
हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में बारिश और घने कोहरे के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष रूप से सतर्क रहें। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई इस बर्फबारी के साथ मौसम ने करवट ली है। इधर, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। खराब मौसम के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक सावधानी से आवाजाही करने को कहा है। लगातार बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को मौसम की स्थिति का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष रूप से सतर्क रहें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
