
1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 21 सितंबर से 10 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शनों के जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दखाल से मंदिर तक पैदल दूरी तय करनी होगी। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 30 सितंबर तक दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। 1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 21 से 30 सितंबर के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पहुंचना होगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
