
देहरादून पहुंचने पर भगवत प्रसाद मकवाना ने सर्वप्रथम मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के देवभूमि में पहली बार आगमन पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं अन्य संगठनों की ओर से कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
देहरादून पहुंचने पर भगवत प्रसाद मकवाना ने सबसे पहले मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर उत्तराखंड निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मोर्चा से जुड़े सैकड़ों समर्थकों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दर्जनों कारों और बाइकों के काफिले के साथ भगवत प्रसाद मकवाना चंद्रबनी चौक पहुंचे, जहां क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के सुनील राजोरिया, सुनील कुमार बिन्ना और अनिल कुमार ने फूल मालाओं एवं शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद आदर्श मंदिर, पटेल नगर में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्रमिक नेता विशाल बिरला, पूर्व पार्षद गोविंद मोहन, क्षेत्रीय प्रधान विनोद कुमार, रमेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवत प्रसाद मकवाना का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पगड़ी एवं पटका पहनाया गया। इसी क्रम में सहारनपुर चौक पर राजेंद्र मोहन केसला, राजेश राजोरिया, विनोद घाघट, विक्रम टांक और संयम कुमार ने पुष्प वर्षा के साथ पगड़ी एवं पटका पहनाकर भगवत प्रसाद मकवाना का भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई प्रेषित की। उन्होंने स्वागत, सम्मान और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
