वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 1/4/2026 कोतवाली काशीपुर में सूचना बाबत खुद की पुत्री सपना (काल्पनिक नाम) उम्र 15 वर्ष के दिनांक 30/3/2026 को बिना बताये घर से कही चले जाने तथा वापस नहीं आने के सम्बंधित दी गयी जिसके आधर पर कोतवाली काशीपुर में मु0 FIR N0. FIR NO- 114 / 2026 U/S- 140(3) BNS पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल गुमशुदा की तलाश किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस टीम द्वारा सुरागरासी पतारसी मोबाईल सर्विलेंस के माध्यम से दिनांक 13-09-2026 को सर्विलांस तथा मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार सिडकुल ब्रम्हांपुरी से पीड़िता को अभियुक्त अभिषेक शर्मा पुत्र उपकार शर्मा निवासी शांतिनगर रमपुरा काशीपुर उम्र 28 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया । उपरोक्त अपराध अभियुक्त अभिषेक के द्वारा बालिका को बहला फुसलाकर शादी करने के लिए अपहरण करने के अपराध में उपरोक्त अपराध में धारा 87,137(2)/65 BNS व 5 /6 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी । अभियुक्त *अभिषेक पुत्र उपकार निवासी शान्तिनगर रमपुरा थाना काशीपुर उम्र-28 वर्ष * को उसके जुर्म मुकदमा अपराध सं0 114/ 2026 धारा-87,137(2)/65 BNS व 5 /6 पोक्सो एक्ट के तहत हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभिषेक पुत्र उपकार निवासी शान्तिनगर रमपुरा थाना काशीपुर उम्र-28 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण
- SI संजय सिंह
2.का.किरन मेहता
3.का.सुरेंद्र कुमार
4.का.कैलाश तोमक्याल (sog)

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
