काशीपुर। मानव तस्करी एवं देह व्यापार जैसी गतिविधियों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 12 सितंबर की देर रात थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशों के क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न होटल-लॉज एवं सार्वजनिक स्थानों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ भी की गई। चेकिंग के दौरान सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए कुल 12 व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में काउंसलिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में होटल, लॉज, ढाबों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर इस प्रकार की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ मानव तस्करी एवं देह व्यापार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

