
देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली और हरिद्वार जिले में अध्यक्ष चुने गए हैं। गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया गया।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को बधाई दी। रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देंगे। गढ़वाल मंडल के देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार), टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में ये चुनाव हुए। इन सभी जिलों में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। देहरादून में मनजीत सिंह, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत और उत्तरकाशी में शारदा राणा अध्यक्ष बनीं। पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र और हरिद्वार में बिजेंद्र चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा, सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव में देहरादून से भीम सिंह, चमोली में आरती देवी, हरिद्वार में सुशील राठी, टिहरी गढ़वाल में विनोद रावत, उत्तरकाशी में हरिओम सिंह, कोटद्वार में सुरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सहकारिता चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया गया है। यह कदम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रदेश के कुल दस जिला सहकारी बैंकों में से उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। इन तीन जिलों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित होंगी।
कुमाऊं मंडल में 10 और 11 को होंगे चुनाव
जिला सहकारी बैंकों के चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहे हैं। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। कुमाऊं मंडल में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 10 और 11 सितंबर को आयोजित होंगे।
गढ़वाल मंडल में सहकारिता चुनावों के तहत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को बधाई, मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे।
-डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
