
भतीजे की चाचा से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि भतीजा गुस्सा में आ गया और उसने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में कहासुनी के बाद हुए विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुमन फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
