Oplus_131072

रामनगर। किन्नर समाज में बधाई लेने के पारंपरिक क्षेत्रों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। रामनगर की किन्नर समाज की गुरु याना खान ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद निवासी कुछ किन्नरों ने रामनगर समेत पांच क्षेत्रों को बधाई लेने के लिए कथित तौर पर 60 लाख रुपये में दूसरे किन्नरों को बेच दिया। याना खान का दावा है कि यह कथित सौदा उनकी जानकारी और सहमति के बिना किया गया। मामले में एक कथित वीडियो भी सामने आया है। याना खान ने इस वीडियो को अपने आरोपों से जुड़ा महत्वपूर्ण साक्ष्य बताते हुए रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम को दिखाया और पूरे मामले की जानकारी दी। उनका दावा है कि वीडियो में कथित तौर पर रकम के लेन-देन और क्षेत्रों को बेचने-खरीदने से जुड़ी बातचीत दिखाई देती है। याना खान के मुताबिक रामनगर के साथ जसपुर, बाजपुर, स्वार और गदरपुर समेत पांच क्षेत्रों को कथित तौर पर बेचने की बात सामने आई है। उन्होंने बबली नाम की किन्नर पर कथित सौदे में शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि गुलशन, आंचल और ज्योति समेत कुछ अन्य लोगों के इन क्षेत्रों को खरीदने का दावा किया है।

#police #SSP #NewsUpdate #facebookpost

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *