काशीपुर ।आज यहां महापौर दीपक बाली ने श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के 576वें जन्मोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर गौतम नगर स्थित विश्नोई सभा भवन में बिश्नोई सभा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कारों एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु जंभेश्वर भगवान एवं श्री कृष्ण जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
इस अवसर पर पर्यावरण गोष्ठी के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ।
कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज, एसपीएनजी ग्रुप के चेयरमैन योगेश कुमार जिंदल , राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मुक्ता सिंह , विश्नोई सभा के अध्यक्ष राजवीर विश्नोई , उपाध्यक्ष सतीश विश्नोई , महामंत्री योगेश विश्नोई , कोषाध्यक्ष शिवकुमार विश्नोई , कार्यक्रम अध्यक्ष विश्वपाल विश्नोई , संरक्षक भीम सिंह विश्नोई , जसपुर नगर पालिका के सभासद सुधीर विश्नोई , सहदेव विश्नोई , मदनपाल विश्नोई , शरद विश्नोई , प्रदीप विश्नोई , एड. राजीव विश्नोई समेत नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
