
मसूरी लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। युवक मसूरी घूमने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर था, जहां अचानक वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
