काशीपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के निर्देश और जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्रधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्रधिकारी प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद अब्दुल कादिर, प्रदेश सचिव अजहर कस्सार, जिला उपाध्यक्ष साहिल रजा, जिला महासचिव मो- फैजान, मो- सुभान, अक्षित मिड्ढा, निपुण चौहान, मो- जावेद, रियासत सैफी, शगुन, अमित, मोहित, फैजान अंसारी, सुलेमान, सलीम, मनीष, रिहान, शादान इकबाल, परम सिद्धू और कायम अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *