अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गया। टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार, एक कैंपर को नुकसान हुआ है। एक स्कूटी मलबे में दबी बताई जा रही है। नंदानगर-सितेल-सुतोल मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर टैक्सी स्टैंड के ऊपर अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर तीन चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, एक स्कूटी मलबे में दब गई है। साथ ही मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे अचानक पहाड़ी से भारी मलबा नीचे आ गया। टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार, एक कैंपर को नुकसान हुआ है। एक स्कूटी मलबे में दबी बताई जा रही है। नंदानगर बाजार से करीब 100 मीटर आगे हुए इस भूस्खलन से काफी मात्रा में मलबा व पेड़ गिरकर सड़क पर आ गए हैं। इस क्षेत्र में रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं, इसे देखते हुए पुलिस ने बैरिकेट लगा दी है, ताकि कोई उस तरफ न जा सके।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *