
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (2024 बैच) के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचे। यहां उन्होंने वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अकादमी में आयोजित समापन समारोह में भाग लिया। आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II का आयोजन वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के तहत किया गया। समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर उन्हें देश की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जन-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया। उपराष्ट्रपति के मसूरी आगमन को लेकर अकादमी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
