
बलिदानी अमित कुमार अंथवाल ने कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में अमित कुमार अंथवाल सहित पांच जवान बलिदान हुए थे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बलिदानी अमित कुमार अंथवाल के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री भाऊवाला स्थित शहीद के निवास पर पहुंचे और बलिदानी के पिता नागेंद्र प्रसाद अंथवाल से कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण करने का पर्व है। राज्य सरकार बलिदानियों के परिवारों के प्रति सम्मान रखती है।
आतंकवादियों को मार गिराया था
बता दें कि बलिदानी अमित कुमार अंथवाल पौड़ी गढ़वाल के ग्राम क्वाला के निवासी थे। वे 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवा दी। अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में अमित कुमार अणथ्वाल सहित पांच जवान बलिदान हुए थे। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
