काशीपुर। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पटेल नगर, टांडा उज्जैन निवासी मोहम्मद रऊफ ने 11 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक संख्या यूके-18एच-1082 (स्प्लेंडर) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की। 12 अगस्त को उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ढकिया गुलाबो से आगे फ्लाईओवर के नीचे से गुड्डू पुत्र जाबिर निवासी किशनपुर रामडी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार और ताराचंद्र शामिल रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *