
स्वतंत्रता दिवस से भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेशभर में एक रविवार-एक गांव, एक घंटा-समाज के नाम सामाजिक सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक रविवार एक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए एक घंटे का सामाजिक सेवा कार्य किया जाएगा।
अभियान के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने बताया कि इसका उद्देश्य बड़े और खर्चीले आयोजन करना नहीं बल्कि गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना है। साथ ही ग्रामीणों की स्थानीय आवश्यकताओं को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार छोटे लेकिन उपयोगी सामाजिक कार्य करना है। अभियान के सफल संचालन के लिए मधु जैन, प्रदेश सह-संयोजक को एक रविवार-एक गांव अभियान की संयोजक बनाया गया है। दायित्व मिलने पर मधु जैन ने प्रदेश संगठन एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रदेश के अधिकाधिक गांवों तक पहुंचाने के लिए जिला संयोजकों, सह-संयोजकों, स्थानीय एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पहले 10 मिनट संवाद एवं संकल्प, अगले 40 मिनट सेवा कार्य तथा अंतिम 10 मिनट समीक्षा और अगले रविवार की योजना के लिए निर्धारित होंगे। गांव की आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता, पौधारोपण, जलस्रोतों की सफाई, बुजुर्गों से मुलाकात, दिव्यांगजनों की सहायता, नशामुक्ति जागरुकता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
