
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने कहा कि महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।
पर्यावरण संरक्षण के तहत श्रीमती गीता धामी ने ‘एक पौधा, प्रकृति के नाम’ अभियान के अंतर्गत चंदन का पौधा रोपा और महिलाओं को पौधे वितरित कर पौधरोपण का संकल्प दिलाया।
उत्सव में ‘सुपर ईंजा डांस प्रतियोगिता’, ‘मिसेज सावन क्वीन-2026’, रैंप वॉक, सावन सरप्राइज अवॉर्ड्स सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान शिव-पार्वती के नृत्य, झोड़ा-चांचरी और सांतूं-आंठू की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह, शिक्षा, आंगनबाड़ी, आशा, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 कर्मठ महिलाओं को ‘नंदा शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
श्रीमती गीता धामी ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और मार्केटिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन कल्पना आर्य ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
