महापौर दीपक बाली ने किया मेले का उद्घाटन
इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संजोने वाले ऐसे आयोजन समाज में उत्साह और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता और काशीपुरवासियों से अपील की कि वें सपरिवार मेले में पधारें और इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें। उन्होंने मेले के आयोजक लोकप्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी। मेले में झूलों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के खेल खिलौने तथा खाने और अन्य कई तरह के सुंदर-सुंदर स्टाल लगाए गए हैं। मेले के उद्घाटन अवसर पर उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , शिक्षक कौशलेश गुप्ता नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा पार्षद वैशाली गुप्ता , शाह आलम , दीपा पाठक , अरशद अली , मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह एवं जसवीर सिंह सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक गोयल, , पत्रकार दीप पाठक विनोद भगत कुंदन बिष्ट रिजवान अली कन्हैया एवं राजेंद्र सक्सेना समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

