Oplus_131072


रुद्रपुर, 05 अगस्त 2026। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निर्देशानुसार बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विशेष रूप से छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। इससे शिक्षा बाधित होती है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं तथा भविष्य की संभावनाएं प्रभावित होती हैं। छात्राओं से अपील की गई कि यदि उनके साथ या उनके आसपास किसी भी प्रकार का शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम अथवा अन्य अपराध की जानकारी मिले तो वे बिना झिझक चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 अथवा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ‘गुड टच-बैड टच’, ऑनलाइन सुरक्षा, मानव तस्करी से बचाव तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *