
ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। घटना तब हुई थी जब वन सुरक्षा दल ने उसे अवैध खनन करते हुए देखा और उसका पीछा किया। बिहार के समस्तीपुर निवाली चालक रूपन सिंह की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाऊवाला पुल के पास सड़क पर शव रखकर कार्रवाई की मांग की। और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
