काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। बंदा रोड स्थित अल्ली खां क्षेत्र में बिलाल ट्रेडर्स के भव्य शुभारंभ समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा (भाजपा) इंतज़ार हुसैन, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ज़ुबैर सिद्दीक़ी, महानगर अध्यक्ष एएसपी एम. ए. राहुल तथा प्रदेश प्रबंध निदेशक, आयरा न्यूज़ नेटवर्क रिज़वान अहसन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया तथा बिलाल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर श्री अनस सिद्दीक़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिलाल ट्रेडर्स गुणवत्ता, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा एवं विश्वास के आधार पर शीघ्र ही क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीक़ी, प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान, सरफराज अंजर, भाजपा नेत्री शबाना अंजुम, मंडल अध्यक्ष नसरीन खान, अज़मत खान, पार्षद पति सादिक हुसैन, अरमान सिद्दीक़ी, मुस्तकीम एवं दानिश सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने बिलाल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर श्री अनस सिद्दीक़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
