खटीमा, 01 अगस्त, 2026 (सू०वि०)- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हनुमान गली स्थित श्री पूरन सिंह कापड़ी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
