Oplus_131072


दिनांक 30 जुलाई 2026 को महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगला (पंतनगर) में बालिकाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था। अभियान के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक श्रीमती चांदनी रावत एवं केस वर्कर रेखा अधिकारी ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, कांस्टेबल भूपाल सिंह एवं महिला कांस्टेबल तनुजा कोरंगा ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, व्यक्तिगत सुरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है तथा इससे दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि कोई बालक या बालिका असुरक्षित वातावरण में रह रहा हो, किसी प्रकार के शोषण का शिकार हो या उसे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल दी जा सकती है, ताकि संबंधित बच्चे को समय पर सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षित स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक रहें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *