श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर/बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक श्री दिनेश चंद्र सिंह मय उप निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह सामन्त मय हमराही कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 28-07-26 को दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के स्थान हंसार कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के किनारे काशीपुर पर अभियुक्त आमिर उर्फ अंगा पुत्र हनीफ निवासी रहमत शाह बाबा की मजार के पास मौ0 अल्ली खां कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में कुल 07.77 ग्राम अवैध स्मैक वह एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 309/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-आमीर उर्फ अंगा पुत्र हनीफ निवासी रहमत शाह बाबा की मजार के पास मोहल्ला अल्ली खां कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर

पुलिस टीम
1-SI दिनेश चंद्र सिंह
2-SI देवेन्द्र सिंह सामन्त
3-का.सचिन कुमार
4-का.मनोज जोशी

बरामदगी
1-अभियुक्त के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में कुल 07.77 ग्राम अवैध स्मैक
2-एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू

काशीपुर पुलिस का संदेश
“नशा ज़िंदगी नहीं, बर्बादी की राह है।नशे से दूर रहना ही समझदारी और सुरक्षा की पहचान है।
आइए, स्वयं भी नशामुक्त रहें और अपने परिवार व समाज को भी सुरक्षित रखें।
‘नशामुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य’।”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *