काशीपुर। नगर निगम की ओर से शुरू हुए स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन सुदामा लाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, काशीपुर के बच्चों को 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को कठपुतली शो, रोचक खेलों एवं गतिविधियों के माध्यम से गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग बिन में डालने का सही तरीका सिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता वॉरियर स्टिकर्स भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने घर जाकर अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी 4-बिन सेग्रीगेशन के बारे में जागरूक कर सकें।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना है, ताकि वे भविष्य के स्वच्छता नायक बन सकें।

यह कार्यक्रम अब प्रतिदिन एक नए विद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जिसका लक्ष्य नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रत्येक बच्चे तक 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन और स्वच्छता का संदेश पहुँचाना है, क्योंकि स्वच्छ भविष्य की नींव आज के बच्चों से ही रखी जाती है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *